Press "Enter" to skip to content

फाग का पानी डालकर लौट रहे बाइक सवारों में वाहन ने मारी टक्कर, टोल पर रोका तो पटक दी खाई में / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर तेंदुआ थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां फाग का पानी डालकर लौट रहेबाइक सवारों में पीछे से एक वाहन चालक जीजे 03 एमई 4107 ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया लेकिन वह खाई में गिर गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं

 

जानकारी के अनुसार महेश पुत्र काशीराम जाटव 32 वर्ष व राजेश पुत्र लोट्टू जाटव 35 वर्ष तेंदुआ में अपने रिश्तेदार के यहां फाग का पानी डालकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह फोरलेन पर आए तो पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार नीचे गिर गए और चोटिल हो गए। घायलों ने वाहन का नंबर देख लिया और टोल पर सूचना दी। टोलकर्मचारियों ने जैसे ही वाहन को रोका तो चालक ने तेजी से वाहन चला दिया जिस कारण वह खाई में जा गिरा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!