Press "Enter" to skip to content

पर्यटक स्वागत केंद्र पर हुआ ओल्ड इज गोल्ड व होली के गीतों का कार्यक्रम / Shivpuri News

.. होली खेलन देखो आयो रे आयो बांके बिहारी

शिवपुरी।  जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में पर्यटक स्वागत केंद्र पर कल रविवार को ओल्ड इज गोल्ड व होली के गीतों की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में नगरपालिका की समग्र विस्तार अधिकारी शिल्पी मिश्रा,  डॉ पंकज शर्मा, डॉ ज्योति शुक्ला, एलपी रजक उपसंचालक मत्स्य विभाग,  अरविंद तोमर, महेंद्र राजावत, मनीष जैन, आरपीएस कुशवाह, भूपेन्द्र  विशेष रूप से उपस्थित थे।

उक्त जानकारी देते हुए डीएटीसीसी के सदस्य एव मध्यप्रदेश राज्य  पर्यटन संघ के अरविंद सिंह तोमर, महेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पर्यटक स्वागत केंद्र पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश व डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल के मार्गदर्शन में  छत्री रोड स्थित पर्यटक स्वागत केन्द्र पर महीने के दूसरे व चौथे रविवार  को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।  कार्यक्रम का संचालन सिंगर मुकेश आचार्य व गिरीश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

 

नन्ही गर्विता ने सुनाई श्रीराम स्तुति

सांस्कृतिक कार्यक्रम में 4 साल की नन्ही गर्विता ने भगवान श्रीराम की स्तुति सुनाकर अचम्भित कर दिया। वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे सिंगर मुकेश आचार्य ने होली व फिल्मी गीतों को सुनाया। इसके अलावा गिरीश मिश्रा , अंतरिक्ष शर्मा,  नारायण दास राठौर कीबोर्ड, आदर्श अग्रवाल, प्रियंका मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव,  शौर्या शर्मा , धर्मेंद्र साहू, नवीन सिनोरिया गिटार, प्रशांत शाक्य बांसुरी, राज यादव, आनन्द रावत ढोलक, मुकेश अग्निहोत्री, श्याम मोरे, किशन सिंह राणावत, नीरज राणावत, विजय राव मोरे, गर्विता शर्मा, सुरभि मिश्रा, मन्न्या, शामी,  धर्मवीर सिनोरिया ने ओल्ड इज गोल्ड व होली के गीतों को गाया।

हर्बल गुलाल का लगा स्टॉल

पर्यटक स्वागत केन्द्र के प्रोग्राम की खासबात यह रही कि लोगो को केमिकल युक्त गुलाब से राहत देने के लिए ओम आर्या स्व सहायता समूह की अल्पना त्रिवेदी के नेतृत्व में हर्बल गुलाल का स्टॉल लगाया गया। जहां  लोगों ने अच्छी खरीददारी की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!