पोहरी नगर परिषद सीएमओ ने फल सब्जी विक्रेताओं को किया स्थानांतरित
शिवपुरी। शिवपुरी के नगर पोहरी में श्योपुर हाईवे पर मेन रोड के दोनों ओर जाम के हालात सब्जी और फल विक्रेताओं के ठेले लगने के कारण बन रहे थे इस बात की सूचना मिलने पर सीएमओ पूरन कुशवाह द्वारा अपनी टीम को ले जाकर इन लोगों को वहां से स्थानांतरित किया और हाईवे के दोनों ओर सड़क किनारे चूने की लाइन डलवा कर यह भी कहा कि यदि लाइन क्रॉस की तो चालानी कार्यवाही से गुजरना पड़ेगा। इसी दौरान बेतरतीब तरीके से खड़े कुछ वाहनों को भी उठवा कर पुराना थाना परिसर में पहुंचाया गया। सीएमओ पूरन कुशवाह ने कहा कि अभी सब्जी और फल विक्रेताओं को अल्टीमेटम दिया गया है और यदि इन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ चालानी कार्यवाही की जाएगी फिलहाल हमारे द्वारा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जा रहा है और हमारी प्रत्येक नागरिक से अपील है कि वह शहर को साफ स्वच्छ रखने में हमारा सहयोग करें हम भी नहीं चाहते कि हमारे द्वारा चालान काटे जाएं या किसी अन्य तरह की कानूनी कार्यवाही की जाए इसलिए सभी से हम बार-बार आग्रह कर रहे हैं।






Be First to Comment