शिवपुरी। हमने तीन माह पहले मड़ीखेड़ा के कनेक्शन लिए थे। कनेक्शन के लिए बकायदा 3 हजार रूपए भी जमा किए। हमने सोचा था कि अब पीने के पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। हमारे कंठ अभी तक प्यासे बने हुए है और प्रायवेट टैंकर खरीदकर पानी पी रहे हैं।
यह कहना था सईसपुरा मस्जिद के पास रहने वाले रहवासियों का जो पानी की समस्या को लेकर अपनी व्यथा सुना रहे थे। रहवासियों ने बताया कि मड़ीखेड़ा पाइप लाइन से जहां दो-तीन महीने से 15 से 20 घरों में नहीं आ रहा। पानी को लेकर कई बार 181 और नगर पालिका के सीएमओ के शिकायत की पर उसके बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। वार्डवासी हो रहे हैं। इस वार्ड में अधिकतर मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं। पानी न मिलने के कारण वह दिन भर पानी की जुगत में घूमते रहते हैं। उनका कहना है कि पानी की वजह से वह अपने काम पर भी नहीं जा पा रहे हैं जिससे उन्हें आर्थिक क्षति भी हो रही है।
इनका कहना है
हमने यह सोचकर कनेक्शन लिए थे कि मड़ीखेड़ा का कनेक्शन लेने से पानी की समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन जब से कनेक्शन लिए है तब से नलों में पानी नहीं आया है। अब हर महीने बिना पानी के 100 रूपए बिल दे रहे हैं।
सरोज खटीक, वार्डवासी
—
कनेक्शन लेने के बाद से आज तक पानी नहीं मिला है। मामले को लेकर सीएमओ व संबधित अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 181 पर भी शिकायत की लेकिन वहां भी कुछ हल नहीं निकला।
अजीज खान, रिटायर एएसआई






Be First to Comment