शिवपुरी। शिवपुरी के कोलारस में आगरा-बाम्बे NH-3 हाइवे पर होटल किनारे खड़े एक ट्रक में भैसों से भरा ट्रक पीछे से जा घुसा। हादसे में दो भैसों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार, श्रीखाटू श्याम होटल पर पंचर की दुकान के पास एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान गुना की ओर जा रहे भैसों से भरे ट्रक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खड़ा ट्रक पंचर की दुकान में जा घुस। हादसे के वक्त पंचर की दुकान सहित खड़े ट्रक में कोई नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। दुर्घटना में दो भैसों की मौत हुई है। वहीं हादसे की वजह भैसों से भरे ट्रक चालक को नींद आ जाना बताया जा रहा है।






Be First to Comment