4 बच्चों ने पिता ने 15 साल की किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़ा / Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ाडोंगर में एक चार बच्चों के पिता ने 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। मामले को लेकर पुलिस ने किशोरी के माता—पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बूढ़ाडोंगर में 15 साल की लड़की घर पर अकेली थी। उसके मां-बाप मजदूरी के लिए गए थे। दोपहर 3 बजे 40 साल का युवक धनपाल आदिवासी घर में घुसा और बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा। थोड़ी देर बाद आरोपी वहां से भाग गया। मजदूरी से मां-बाप लौटे तो बिलखते हुए बेटी ने पूरी घटना बताई। बैराड़ थाने में पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के मां-बाप का कहना है कि आरोपी धनपाल यादव (40) चार बच्चों का पिता है।

बदरवास थाना प्रभारी, राकेश शर्मा का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल करवाकर उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच जारी है।