Press "Enter" to skip to content

बकरी ने गिरा दी ईट तो पड़ोसियों ने कर दी मारपीट, किया चाकू से हमला, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी को दिए आवेदन में रेनू खटीक पत्नी बृजेश खटीक निवासी संजय कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि हमारे घर के सामने विष्णु श्रीवास्तव का मकान है। हमारे पास दो बकरिया है जो घर से बाहर चली गई और और विष्णु श्रीवस्तव के मकान पर रखी ईंट गिर गई। इस बात को लेकर रोशन श्रीवस्तव, छोटू, विष्णु एवं रूपा श्रीवास्तव एक राय होकर आए और मेरे व परिवारजनों के साथ गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लात—घूसों से मारपी टकर चाकू से हमला बोल दिया जिससे मेरा हाथ कट गया।

 

जब मैं चिल्लाई तो परिवारजन आ गए और मुझे बचाया नहीं तो ये लोग मुझे जान से मार देते। जब मैं शिकातय करने फिजीकल थाने गए तो एफआईआर दर्ज न करते हुए सादे कागज पर शिकातय ले ली गई। उक्त लोग हमें लगातार धमकी दे रहे हैं। इसलिए आप मामले में कार्रवाई करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!