अच्छी सरसों होने पर दोस्त मांगने पहुंचा दारू की पार्टी, नहीं दी तो कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सिरसौद क्षेत्र में रहने वाले भरत पुत्र मन्नू जाटव 30 वर्ष ने थाने में शिकातय दर्ज करवाई है कि बीते रोज रात के समय 10 बजे की बात है। वह अपने घर पर था यहां उसके झलवासा के रहने वाले रिश्तेदार मुंशी आए हुए थे। मेरी पत्नी सुनीता खाना बना रही थी तीाी मदनमोहन ने मुझे आवाज देकर बुलाया और बोला कि आज हमें दारू पीनी है और तुम मंगवाओगे। जिस पर मैंने बाहर आकर कहा कि मेरे यहां सरसों हुई है तो क्या सबको दारू पिलाने के लिए हुई है। इसी बात पर मदनमोहन गाली—गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो मदनमोहन ने लाठी से हमला कर दिया। मदनमोहन के साथ उसके काका का लड़का सोनू जाटव भी आया था जिसने मेरी पतनी सुनीता की मारपीट कर दी। जाते—जाते आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।