शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम छपरा में बड़े भाई ने छोटे भाई की मारपीट कर दी। दरअसल बड़े भाई ने बिना छोटे भाई के पूछे खेत पर खड़े बांस के पेड़ बेच दिए थे। जब छोटे भाई ने कारण पूछा तो उसकी लाठी व लात—घूसों से मारपीट कर दी।
फरियादी बैरसिंह पुत्र गुमानसिंह भिलाला 50 वर्ष निवासी ग्राम छपरा थाना बदरवास ने बताया कि खेत की नाली में बांस के पेड़ खड़े थे जो मेरे बड़े भाई करमसिंह ने बगैर पूछे बेच दिए। जब पूछा कि आपने बिना पूछे कैसे बांस के पेड़ बेच दिए तो वह गाली—गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किा तो लाठी व लात—घूसों से मारपीट कर दी और कहा कि आइंदा बांसों के बारे में पूछा तो उसे जान से खत्म कर देगा। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment