Press "Enter" to skip to content

घर के आगे से निकलने पर दबंगों ने कर दी वृद्ध दंपत्ति की मारपीट / Badarwas News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सड़ में एक बुजुर्ग दंपत्ति की घर के आगे से निकलने पर दो दबंग युवकों ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

 

फरियादी भरोसा पुत्र रतनलाल केवट 60 वर्ष निवासी ग्राम उमरी ने बताया कि बीते रोज वहव उसकी पत्नी बामौर वाले खेत से धनिया काटकर अपने घर जा रहे थे जब वह सुंदरलाल जाटव के मकान के पास पहुंचे तो वहां सोनू यादव एवं मोनू यादव निवासी ग्राम बामौर मिले और हमारा रास्ता रोक लिया। यहां रास्ता रोककर वह हमारे साथ गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी जिससे शरीर में जगह—जगह मूंदी चोट आई हैं। मारपीट के बाद कहा कि अब इस रास्ते से निकले तो जान से खत्म कर देंगे। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!