Press "Enter" to skip to content

मप्र के 7 विश्वद्यालय से चयनित होकर आए रासेयो के स्वयं सेवक, सेविकाओं ने प्रशिक्षण शिविर में सीखीं विभिन्न गतिविधियां / Shivpuri News

मप्र राज्य स्तर रासेयो के 7 दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में आज निकाली जागरूकता रैली किया एतिहासिक स्थलों का भ्रमण

शिवपुरी। ​जिले के सतनबाड़ा एसआईटी कैंपस में मध्यप्रदेश राज्य स्तर राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मप्र के सागर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा व भोपाल विश्वविद्यालय से चयनित स्वयं सेवक, सेविकाएं, कार्यक्रम अधिकारी, भोपाल से राज संपर्क अधिकारी, पीटीआई प्रशिक्षकों ने भाग लिया।

डॉ. एसएस खंडेलवाल शिवपुरी जिला इकाई के जिला संगठक रासेयो ने बताया कि रासेयो का यह नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर है यह वर्ष में एक बार किसी एक विश्वविद्यालय की संगठन व्यवस्था में होता है और इस बार जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर को संगठन व्यवस्था मिली है। उसके तहत शिवपुरी जिले में यह कैंप आयोजित किया जा रहा है इसमें मध्यप्रदेश के 7 विश्वविद्यालय से 52 जिलों से चयनित स्वयं सेवक, सेविकाएं, कार्यक्रम अधिकारी, पीटीआई प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। 7 मार्च से शुरू हुआ जिसका समापन 13 मार्च को किया जाएगा। शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती है। यह गतिविधि सुबह 5 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलती है। सुबह 5 बजे शुरू हुई गतिविधि व्यायाम व योग के साथ शुरू होती है। इसके बाद स्वलवहार, परियोजना कार्यक्रम, श्रम, बौद्धिक चर्चा, खूलकूद, जनसंपर्क, समीक्षा बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रात 10 बजे समाप्त हो जाती है। फिर अगले दिन यही दिनचर्या शुरू हो जाती है। आज शिविर में भाग लेने वाले सभी स्वयं सेवक, सेविकाएं एवं अन्य अधिकारी शिवपुरी के कन्या विश्वविद्यालय में आए यहां उन्होंने जागरूकता रैली निकाली इसके बाद शिवपुरी जिले के एतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!