शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत वृंदावनधाम कॉलोनी में स्थित एक घर को चोरों ने निशाना बना दिया। चोर यहां से मकान मालिक सहित किराएदार के यहां भी चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादिया पूनम सैन पत्नी नीतेश सैन 30 साल निवासी वृन्दावनधाम कालोनी शिवपुरी ने बताया कि मेरे पति श्योपुर में नौकरी पर थे। 8 मार्च को दोपहर 2 बजे मैं अपने घर का ताला लगाकर अपने बच्चों के साथ अपने मायके श्रीराम कालोनी में चली गई थी घर पर कोई नहीं था। 9 मार्च को रात्रि 9 बजे मैं तथा मेरे पापा अपने घर वृंदावनधाम गए। ताला खोलकर घर के अंदर गए तो सभी गेट के ताले टूटे थे एवं सामान बिखरा हुआ पड़ा था। कमरे के अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे मेरे 27 हजार रुपए, सोने के कानों की झूमकी, एक सोने की अंगूठी, करीव 8 साड़िया व मेरे पति के कपड़े, डिस टीवी की सेट ऑफ बॉक्स नहीं मिला। किराएदार के कमरे का भी ताला टूटा हुआ था आज किराएदार मोनिका रावत के आने पर बताया कि हमारे भी 7 हजार रुपए व चांदी की दो जोड़ी पायल, चादीँ की पांच जोड़ी विछिया, कपडे व परफ्यूम भी चोरी हुई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment