Press "Enter" to skip to content

मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में भाग ले और जीते पुरस्‍कार / Shivpuri News

शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत सभी राज्यों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न प्रतियोगितायें कराई जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह द्धारा सभी लोगों से उक्त श्रेणियों में भाग लेने की अपील की है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के लिये निर्धारित लिंक https://ecisveep.nic.in/contest/ पर जाकर ऑनलाईन तरीके से स्लोगन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता, पोस्टर डिजाईन प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। ये सभी प्रतियोगितायें 3 तीन श्रेणियाँ क्रमशः संस्थागत श्रेणी जिसके अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार के अंतर्गत पंजीकृत शैक्षणिक संस्थान, पेशेवर श्रेणी जिसमें ऐसे व्यक्ति जिसकी अजीविका का स्त्रोत वीडियो बनाना, पोस्टर डिजाईन करना, गायन अथवा ऐसे किसी रूप में कार्य करने से है एवं तीसरी गैर पेशेवर श्रेणी है। उक्त श्रेणियों के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा आकर्षक पुरूस्कार राशि निर्धारित की है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में सभी नागरिक, शासकीय कर्मचारी, बीएलओ सुपरवाईजर भाग ले सकते है। उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!