शिवपुरी. खबर बैराड़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर के घाटी नीचे स्थित तालाब से है।जहां अपने पुत्र के साथ मछली पकड़ने गया एक नगर परिषद कर्मचारी तालाब में डूब गया। पिता को तालाब में डूबता देख पुत्र ने आसपास निकल रहे लोगों से मदद की गुहार लगाई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसकी सूचना बैराड़ थाना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची बैराड़ थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में डूबे युवक की तलाश में शुरू की। तलाब में स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 1 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नगर परिषद कर्मचारी के शव को तालाब से निकाला गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बैराड़ नगर परिषद में पदस्थ कर्मचारीग जराज वाथम उर्फ गज्जू अपने पुत्र आकाश वाथम के साथ घाटी नीचे स्थित बैराड़ तालाब पर मछली पकड़ रहा था तभी अचानक पैर फिसलने से नगर परिषद कर्मचारी तालाब में डूबने लगा ये देख मौके पर मौजूद पुत्र आकाश ने आसपास मौजूद लोगों को मदद के लिए पुकारा इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर परिषद कर्मचारी के सब को स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में से निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मछली पकड़ते हुए तालाब में डूबा नगर परिषद कर्मचारी,1घंटे चले रेस्क्यू के बाद गोताखोरों ने तालाब से निकाला शव
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment