Press "Enter" to skip to content

भाविप का मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर 13 को / Shivpuri News

शिवपुरी। शारीरिक स्वास्थ से भी जरूरी है मानसिक स्वास्थ वर्तमान में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बेहद आवश्यक है। बदलती व्यस्त जीवनशैली व आधुनिकता से व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है इसलिए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जनमानस को जागरूक करने के लिए मंगलम भवन में दिनांक 13 मार्च रविवार सुबह 11 बजे से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा।

इस शिविर पर जन समुदाय को मोबाइल की लत,नींद न आना य देर से आना,चिंता,घबराहट, तनाव,किसी भी कार्य मे मन न लगना, आत्महत्या का विचार आना, लड़ाई झगड़ा, गाली गलौच,करना भूत प्रेत देवी देवता आदि की छाया का भृम होना डिप्रेशन, मादक पदार्थों के सेवन आदि से मानसिक स्वास्थ्य पर पडऩे वाले बुरे प्रभाव आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

 

इस थीम में ”मेंटल हेल्थ इन एन अनइक्वल वल्ड यानी मानसिक स्वास्थ्य शिविर से मरीजों को निशुल्क जांच व परामर्श डॉक्टरों द्वारा किया जायेगा। भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के वरिष्ठ सदस्य डॉ वी सी गोयल जी बताते हैं कि इस थीम से आशय है कि मानसिक बीमारी से ग्रसित बहुत लोगों को वह उपचार नहीं मिल पाता जिसके वह हकदार हैं। चिंता, अवसाद और अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के मरीजों की नश्शिुल्क जांच करते हुए उन्हें चिकत्सिीय परामर्श दिया जाएगा। इस शिविर में  वहीं एक नवम्बर को नगर की सीएचसी में वृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमे इस्पेसलस्टि डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जाएगा। इस शिविर में डॉ. योगेंद्र रघुवंशी (मनोरोग विशेषज्ञ), डॉ. अर्पित बंसल (मनोरोग चिकित्सक) डॉ. देवेश व्यास (मनोरोग विशेषज्ञ), रुक्मणि श्रीवास्तव (क्लिनिकल साइकॉजिस्ट) द्वारा परामर्श दिया जायेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!