Press "Enter" to skip to content

रामबाबू शिवहरे ने ट्रेक्टर—ट्रॉली दुर्घटना में घायल हुए मजदूरों को दी आर्थिक सहायता, फल का भी किया वितरण / Shivpuri News

शिवपुरी। बीते रोज देहरदा चौराहे पर चालक की लापरवाही से मजदूरों से भरी ट्रेक्टर—ट्रॉली पलट गई थी। घटना में एक की मौत तथा 30 लोग घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। घटना के अगले दिन शुक्रवार को रामबाबू शिवहरे जिला अस्पताल पहुंचे यहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और प्रत्येक घायल को 1 हजार रूपए की आर्थिक मदद की। साथ ही फलों का भी वितरण किया। रामबाबू शिवहरे ने घायलों से कहा कि वह किसी तरह की चिंता न करें। उनका अच्छे से अच्छा इलाज कराया जाएगा और किसी भी मदद की जरूरत पड़े तो हमेशा तैयार रहेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!