शिवपुरी। शिवपुरी। साहब…! मेरी नाबालिग बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। शिकायत के बाद भी आरोपित खुलेआम घूम रहा है। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही। हमारी सुनवाई करें।
बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम आकुर्सी में रहने वाले युवक ने एसपी को की शिकायत में बताया कि वह एक वर्ष से ग्राम पाडरखेड़ा रह रहा है। 3 मार्च को वह उसकी 14 वर्षीय बेटी दोपहर करीबन 3 बजे मां के साथ घास लेने चौरासी वाले खेेत पर गई थी। शाम 5 बजे घास लेकर लौटते समय पुत्री पीछे रह गई थी। इसी बीच छोटू धाकड़ उसे जबरदस्ती पकड़कर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। मामले को लेकर गोपालपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।
वहीं थाना गोपालपुर द्धारा छोटू के विरूद्ध अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। गांव में बेरोक—टोक घूम रहा है। छोटू के परिजन प्रकरण में राजीनामा करने के लिए लगातार धमका रहे हैं। लड़की के पिता ने बताया कि आरोपित युवक कभी भी वारदात को अंजाम दे सकता है इललिए मामले में कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार किया जाए।






Be First to Comment