Press "Enter" to skip to content

सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण न किए जाने पर नोटिस जारी / Shivpuri News

शिवपुरी। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लेवल एक में दर्ज सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मनरेगा, पंचायत राज, स्वच्छ भारत मिशन एवं संबल योजना की शिकायत लंबित पाए जाने पर 4 शासकीय सेवकों के विरूद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए है।

जारी नोटिस में जनपद पंचायत शिवपुरी के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अमित श्रीवास्तव, ब्लॉक समन्वयक नितिन जैन, वीपीओ दोलत सिंह जाटव एवं उच्च श्रेणी लिपिक श्रीमती लता दुबे शामिल है। उक्त शासकीय सेवक अपना स्पष्टीकरण 12 मार्च दोपहर 02 बजे तक कार्यालय जनपद पंचायत शिवपुरी में प्रस्तुत करें। उत्तर प्रस्तुत प्रस्तुत न किए जाने एवं संतोषजनक न होने की स्थिति में दो वार्षिक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोके जाने का प्रस्ताव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!