Press "Enter" to skip to content

पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन 13 मार्च को भोपाल में / Shivpuri News

समस्त विभागों के कर्मचारियों से भोपाल के कलियासोत मैदान पहुॅचकर आंदोलन में सम्मिलित होने की अपील

शिवपुरीः- म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आव्हान पर 13 मार्च को भोपाल के कलियासोत मैदान में कर्मचारियों का धरना, प्रदर्शन एवं ज्ञापन होने जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि वर्ष 2004 के बाद नियुक्त सभी विभागों के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।
म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा संयोजक दुर्गा प्रसाद ग्वाल एवं महासचिव राजकुमार सड़ैया ने सभी कर्मचारी संगठनों के जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में प्रेस कोन्फ्रेंस कर बताया कि हाल ही में म.प्र. सरकार द्वारा कर्मचारियों का 11 प्रतिशत डीए देने का फैसला स्वागत योग्य है। लेकिन राज्य सरकार द्वारा 01 जनवरी 2005 से कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बंद कर नवीन पेंशन योजना बहाल की थी। शेयर मार्केट पर आधारित नवीन पेंशन योजना से कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में हो गया है। पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर 13 मार्च को भोपाल के नेहरू नगर के कलियासोत मैदान में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें शिवपुरी जिले से अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों से भोपाल पहुॅचने की अपील संयुक्त मोर्चा द्वारा की गई है। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं संगठनों के जिलाध्यक्ष में अशोक सक्सैना पेंशनर संघ, प्रकाश पाण्डेय राजपत्रित अधि.कर्मचारी संघ, मनोज भार्गव म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, कल्याण वर्मा शिक्षक कांग्रेस, अरविन्द सरैया शासकीय अध्यापक संघ, सुरेश जादौन लिपिक कर्मचारी संघ, राजीव पुरोहित समग्र अधि.कर्मचारी संघ, महेश रजक स्थायीकर्मी वनमण्डल संघ, स्नेह रघुवंशी राज्य शिक्षक संघ, अमरदीप श्रीवास्तव शिक्षा सेवक सेतू भारत, मनमोहन जाटव पुरानी पेंशन बहाली संघ, जनक रावत न्यू एनएमओपीएस, तारिक सिद्वकी एनएमओपीएस, सतीश वर्मा कर्मचारी कांग्रेस, धीरज सिंह राजपूत लघु वेतन कर्मचारी संघ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!