Press "Enter" to skip to content

अवैध परिवहन करते हुए ट्रेक्टर-ट्रॉली,  डम्पर जब्‍त  / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में चल रहे अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस एक ट्रेक्टर ट्रॉली रेत खनिज एवं एक ट्रेक्टर ट्राली को बोल्डर पत्थर खनिज का अवैध परिवहन करते हुए जब्‍त किया गया।

खनिज दल द्धारा एक ट्रेक्टर ट्रॉली रेत खनिज का अवैध परिवहन करते हुये ग्राम रोनिजा से पकड़ा गया जिसे पुलिस चौकी सुनारी की अभिरक्षा में रखा गया है तथा एक ट्रेक्टर ट्राली को बोल्डर पत्थर खनिज का अवैध परिवहन करते हुए घोड़ा चौराहा से जब्‍त करके पुलिस थाना कोतवाली की अभिरक्षा में रखा गया है एवं एक डम्पर सिरसोद तिराहा करैरा से गिट्टी खनिज का अवैध परिवहन करते हुए जब्त करके थाना अमोला की अभिरक्षा में रखा गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!