Press "Enter" to skip to content

आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं – सीमा शिवहरे / Shivpuri News

भाजपा महिला मोर्चा ने महिला दिवस पर अस्‍पताल में जन्‍मी बेटियों सहित उनकी मां, स्‍टाफ नर्स व आशा कार्यकर्ताओं का किया सम्‍मान

शिवपुरी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्धारा अस्पताल में जन्मी लाडली बेटियों और उनकी मां, स्टाफ नर्स, आशा कार्यकर्ताओं का सम्‍मान किया। जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे के नेतृत्व में सभी महिला मोर्चा की बहनों द्धारा अस्पताल में पहुंचकर जिन बेटियों का अभी जन्म हुआ है उनकी मां और बेटियों को रोली, चंदन,  तिलक लगाया व माला पहला कर, वस्त्र, मिठाई, फल, खिलौने देकर उनकी आरती  की। अस्पताल में स्टाफ नर्स और आशा कार्यकर्ताओं का माला मिठाई और पुष्पगुच्छ से सम्मान किया। महिला दिवस के उपलक्ष्‍य पर जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे ने बताया आज के समय में महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान मिलना चाहिए। इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भी नारा दिया। स्‍टाफ नर्स की तारीफ करते हुए अध्‍यक्ष ने कहा कि आज हम सब लोग अपने अपने परिवार में खुशहाली जीवन जी रहे हैं इन बहनों की बदौलत जो दिन-रात अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे, बबीता राठौर, ज्योति यादव, अर्चना श्रीवास्तव, मुन्नी कुशवाह, बबीता जाटव, अंजना राठौर, नीलू बाथम, कुसुम, लखन, मोंटी बाथम, कल्पना पारस, राखी जीचोलिया आदि मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!