शिवपुरी। माधव नेशनल पार्क के इंटरप्रिटेशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ। यह आयोजन मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड व वन विभाग व रागिनी फाउंडेशन द्धारा आयोजित किया गया जिसमें मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की परियोजना महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल के अंतर्गत कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रही महिलाएं भी शामिल रही।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण उपरांत गाइड के तौर पर काम कर रही महिलाओं को रागिनी फाउंडेशन द्धारा यूनिफॉर्म तथा बैच उपलब्ध कराए गए जिसका वितरण वन विभाग के सीसी ऐफ निनामा द्धारा किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के आलोक चौबे तथा रागनी फाउंडेशन प्रमुख दीपा दीक्षित ने भी शिरकत की प्रोग्राम में माडना कला का प्रशिक्षण ले रही महिलाएं भी पूर्ण रूप से शामिल रही। महिलाओं को एमपी टूरिज्म के अधिकारी आलोक चौबे तथा वन विभाग अधिकारी निनामा द्धारा आगे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रोग्राम के अंत में सभी महिलाओं को माधव नेशनल पार्क का भ्रमण कराया गया।






Be First to Comment