Press "Enter" to skip to content

आर्य समाज मंदिर में 10 मार्च से होगी श्री वेद कथा / Shivpuri News

दीदी अंजलि आर्या करेंगी श्रीवेदकथा का वाचन

शिवपुरी- आर्य समाज का संदेश घर-घर पहुंचे वेद इसी तारत्मय को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवी व आर्य समाज से जुड़े हेमंत- लीना नागपाल परिवार के द्वारा 10 से 13 मार्च तक स्थानीय आर्य समाज मंदिर परिसर में प्रात: 8 से 10:30 बजे एवं रात्रि 8 से 10 बजे तक अतिथि यज्ञ वैदिक प्रवक्ता दीदी अंजली आर्य की ओजस्वी वाणी द्वारा श्रीवेद कथा के रूप में आयोजन किया जा रहा है। यहां आयोजित श्रीवेद कथा के माध्यम से उपस्थितजनों को उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान तो बताया ही जाएगा साथ ही संगीत की सुमधुर लहरों के बीच भजन कार्यक्रम, यज्ञ एवं अनेकों धार्मिक आयोजन भी किए जाऐंगें। इस दौरान श्रीवेद कथा के माध्यम से दीदी अंजलि आर्या के द्वारा वर्तमान समय में मनुष्य अनेक प्रकार के तनाव, डिप्रेशन,भय,शोक, दु:ख,क्रोध, अशांति आदि मानसिक रोगो से ग्रस्त हैं वेदो में इसके निवारण के क्या उपाय बताए हैं?, अपने जीवन को सुखमय कैसे बनाएं?, बच्चों को कैसे संस्कारवान बनाये?, मात-पिता के प्रति हम अपने कर्तव्यों को कैसे निभाये?, ईश्वर,परिवार, समाज, राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्य क्या है? आदि विषयों के उत्तर सरल व रोचक ढंग से ईश्वरीय वाणी वेदों के अनुसार किये जाएगें। सभी से अनुरोध है कि 10 से 13 मार्च तक अपने आप को सभी कार्यो से मुक्त रखकर सपरिवार, मित्रों, रिश्तेदारों सहित श्रीवेद कथा का आनंद ले अपने जीवन को सुखमय बनाएं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!