विवाह के 14 वर्ष बाद अंजुम ने आईटीआई ने पाया मप्र में प्रथम स्थान / Shivpuri News

शिवपुरी-कहते है कि शिक्षा की कोई उम्र नहीं होती कुछ इसी तरह का काम किया शहर की अंजुम पत्नि इमित्याज खान निवासी कल्लन शॉप फैक्ट्री के पास शिवपुरी ने जिन्होंने विवाह के 14 वर्ष बाद आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में प्रवेश लेकर अपनी टे्रड वेल्डर में वर्ष 2021-22 में टॉप करते हुए मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हायिल किया है। अंजुम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पति इमित्याज व ट्रेड शिक्षक को दिया है। उन्हेांने बताया कि घर के हालात ठीक ना होने के कारण आर्थिक स्थिति का भी सामना करना और जल्द निका होने के कारण उनका यह कुछ करने का मन था जो अधूरा रह गया, कई लोगों ने कहा कि घर में रहो और रोटियां बनाओ, लेकिन अक्सर अंजुम जब भी कोई वर्मिंग वूमेन को देखती तो अपने आप में उसे पाती, हालांकि यह करते-करते विवाह के 14 वर्ष बीत गए और अब विवाह के 14 वर्ष बाद पति व ससुरालियों के सहयोग से अंजुम ने आखिरकार आईटीआई करने का मन बनाया तो इसे लेकर पति इमत्यिाज ने अंजुम को प्रोत्साहित किया वह कर सकती है और इसके साथ ही अंजुम ने आखिरकार वर्ष 2021-22 में आईटीआई की वेल्डर ट्रेड में प्रवेश प्राप्त किया और अपने ट्रेड शिक्षक व पति और ससुरालियों के सहयोग से अंजुम ने टॉप करते हुए मप्र में प्रथम स्थान हासिल कर अंचल शिवपुरी और अपने घर-परिवार व समाज का नाम रोशन किया है। अंजुम की इस सफलता ने उन लोगों के मुंह पर भी तमाचा मारा जब वह अंजुम के विवाह के बाद से उसे ना-ना प्रकार से कासेटते रहते। अंजुम को मिली इस सफलता पर उन्हें समाज, परिवार, शुभचिंतकों ने बधाई शुभकामनाऐं देकर अंचल शिवपुरी का नाम मप्र में गौरान्वित करने पर बधाईयां दी है।