Press "Enter" to skip to content

योगेंद्र सिंह गौर बने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल कार्यालय प्रभारी / Shivpuri News

खनियांधाना। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मध्य भारत प्रांत कार्यकारिणी की बैठक भोपाल में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह (बोदरा) राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस (नईदिल्ली) एवं मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री घनश्याम चंद्रवंशी (भोपाल) से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भोपाल जिला इकाई द्वारा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ, जिसमें हमारे खनियाधाना के होनार युवा व स्वयंसेवक कार्यकर्ता व समाजसेवी श्री योगेंद्र सिंह गौर को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल का कार्यालय के प्रभारी का दायित्व दिया गया कार्यक्रम में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमे शरद शर्मा राजू चौरसिया अजय कोली , शिवकांत सोनी पत्रकार , मायाशिव राजपूत पत्रकार ऋषभ सोनी आदि लोगो ने शुभकामनाएं दी कार्यकर्म में ग्राहक जागरूकता विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन कार्य का विस्तार विषय मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय संगठनमंत्री द्वारा रोजगार सृजन पर बल दिया गया और बताया कि हमें नौकरी देने वाला बनना है। राष्ट्रीय सहसचिव ने प्लास्टिकमुक्त करने का आग्रह किया और उसके दुष्प्रभावो को भी बताया

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!