शिवपुरी। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज यातायात की कमान महिला पुलिस कर्मचारियों ने संभाली। इस दौरान महिला कर्मचारियों ने बिना हेल्मेट व तीन बैठाकर बाइक चलाने वालों को रोककर उन्हें समझाइश दी व यातायात के नियमों से अवगत कराया। वहीं महिला कर्मचारियों ने हेल्मेट व मास्क लगाकर बाइक चलाने वाले को भी गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।
वहीं समाजसेवियों व नागरिकों ने भी महिला पुलिस कर्मियों का फूल माला देकर सम्मान किया और उनके कार्य को सराहा। वहीं समाजसेवी रवि गोयल ने महिला पुलिस नारी शक्ति को आन ड्यूटी पौधा देकर उसके काम को नमन किया एवं नारी शक्ति का सम्मान किया।






Be First to Comment