साहब…! वृद्धा पेंशन राशि व कुटीर दिलावा दो / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बद्री अहिरवार पुत्र गरीबा अहिरवार निवासी ग्राम डामरोन तह. करैरा पहुंचा। यहां आवेदन के माध्यम से बताया कि उसके पास न तो मकान है और न ही जमीन है जिससे वह अपना भरण पोषण कर सके। इसके साथ ही परिवार का कोई भी सदस्य उसके साथ नहीं रहता है। वह एक टूटी झोंपड़ी में रहकर जैसे—तैसे अपने दिन निकाल रहा है। गांव के सरपंच व सेकेट्री को वृद्धावस्था पेंशन व कुटीर के लिए कई बार फरियाद कर चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसलिए मामले में कार्रवाई कर वृद्धावस्था पेंशन व कुटीर दिलवाई जाए।