शिवपुरी। ग्राम खैराई की हरिजन बस्ती में रहने वाली एक दर्जन से अधिक महिलाएं कलेक्ट्रेट आवेदन देने पहुंची। समस्या थी पानी की जो कि हरिजन बस्ती में नहीं मिल रहा। दूर से पानी लाने पर लोग छूआछूत का व्यवहार करते हैं। मामले में महिलाओं ने कलेक्टर को आवेदन देकर पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
हरिजन बस्ती ग्राम खैराई तहसील कोलारस की रहने वाली महिला नीरज, दीपा आदि ने बताया कि हरिजन बस्ती में पानी की समस्या बहुत ज्यादा है तथा हमारे द्धारा कई बार सरपंच, सेकेट्री से बोला गया लेकिन अभी तक इसका निराकरण नहीं हुआ और इसकी शिकायत फिर कोलारस विभाग में की लेकिन वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्राम खैराई में हरिजन बस्ती में पीने के पानी की बहुत समस्या है यहां पीने तक को पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी के लिए 2—3 किलोमीटर दूर खेतों पर जाते हैं तो गांवों के बड़े—बड़े लोगों के बोरों पर पानी भरते जाते हैं तो वो लोग गाली—गलौंज और छुआछूत करते हैं। इसलिए हमारी समस्या का जल्द निराकरण करें।






Be First to Comment