Press "Enter" to skip to content

एमएम अस्पताल के डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, पेशेंट की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के एक निजी हॉस्पिटल में गर्दन दर्द का इलाज कराने आए युवक की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के लिए शव रखवा दिया है। जानकारी के मुताबिक फूलसिंह आदिवासी (35) पुत्र रामरतन आदिवासी निवासी नारही की सोमवार को एमएम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। चाचा इमरत आदिवासी का कहना है कि 7 मार्च की शाम 4:30 बजे भतीजे फूलसिंह को गर्दन में दर्द हुआ तो इलाज कराने शिवपुरी ले आए। एमएम हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया था।

इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा जैसे ही इंजेक्शन लगाया, फूलसिंह की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में फूलसिंह की मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। मंगलवार की सुबह पीएम कराया जाएगा।

एमएम हॉस्पिटल का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई लापरवाही के मामले एमएम अस्पताल के सामने आए हैं लेकिन इसके बाद भी हालात सुधरने के नाम नहीं ले लगातार एमएम हॉस्पिटल की लापरवाही सामने आ रही है। मामले को लेकर लोगों ने अस्पताल प्रंबधन पर कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!