Press "Enter" to skip to content

पोल से करीब 1.5 किमी की लाइन गायब, चोरी गए तार की कीमत 7 लाख रुपए / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस थाने के गोराटीला ग्रामीण क्षेत्र में रातभर बिजली नहीं आई तो ग्रामीणों ने बिजली कंपनी को रातभर कोसते रहे। सुबह जब खंभों पर नजर पड़ी तो पता चला लाइन ही गायब है। सूचना के बाद कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जहां 20 पोल से करीब 1.5 किमी की लाइन गाबय मिली। चोरी तार की कीमत 6 से 7 लाख रुपए आंकी गई है। बिजली तार की चोरी की सूचना कोलारस थाना पर दर्ज कराई गई है।

हाईटैक कटर का इस्तेमाल, लाइन नहीं होती ट्रिप

बिजली कंपनी के एई अशोक मंगल ने अनुसार जो लाइन चोर काटकर ले गए हैं, उसमें 11 केवी का करंट दौड़ रहा था, इसके बाद भी बिजली की लाइन को काट कर चोरी कर ले गए। इस दौरान फीडर पर भी लाइन ट्रिप नहीं हुई, जबकि ऐसी स्थिति में शॉर्ट सर्किट हो जाता है। संभवत: चोर तार को काटने के लिए किसी हाईटेक कटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिस कारण लाइन ट्रिप नहीं हुई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!