शिवपुरी। शासन—प्रशासन चाहे जितने दावे करें कि वह ग्राम पंचायतों में रहने वाले हर मजदूर को काम देंगे और किसी का भी पलायन व बेरोजगार नहीं रहने देंगे। लेकिन हालात यह हैं किे सरपंच और सचिवों के पास मजदूरों के जॉब कार्ड रखे रहते हैं उन्हीं में मजदूरों का कार्य दर्शाकर रकम ऐंठ लेते हैं।
शिवपुरी के नरवर के सरखड़पुर में रोजगार नहीं मिलने से परेशान युवक ने फसल में डालने वाली कीड़े मारने की दवा खा ली। परिवारवाले उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे।
सरखड़पुर का रहने वाले सुरेश जाटव ने बताया कि वह कई महीनों से बीमार चल रहा था। ऐसे में माली हालत खराब हो गई। ठीक होने के बाद से ही पत्नी और मैं काम की तलाश में भटक रहे हैं। वह पत्नी को लेकर सरपंच और सचिव के पास भी पहुंचा। उसने गुहार लगाई कि ग्राम पंचायत में शासन की योजना के तहत चलाए जा रहे कार्यों में मजदूरी दे दें। कई बार उनके पास गया, लेकिन कोई काम नहीं मिला। परेशान होकर उसे मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा।
सुबह रोज निकल जाता था रोजगार की तलाश में
सुरेश जाटव के भाई लक्ष्मण जाटव ने अनुसार उनके पास सिर्फ एक बीघा जमीन है। कोरोना काल से ही उसका भाई आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। काफी समय से वह हर रोज रोजगार की तलाश में गांव सहित आसपास के गावों में निकलता था, लेकिन उसे काम नहीं मिल रहा था। बीमारी के कारण जो कुछ था वह भी खर्च हो गया, ऐसे में आर्थिक तंगी ने घेर लिया। वह अभी शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती है।






Be First to Comment