श्रीराम कृपा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान में हनुमान चालीसा पाठ 9 मार्च को / Shivpuri News

शिवपुरी। श्रीराम कृपाधाम ट्रस्ट के तत्वाधान में साध्वी विश्वेश्वरी देवी की प्रेरणा से सवा करोड़ हनहुमान चालीसा पाठ के दिव्या अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 1100 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन 9 मार्च को शाम 5 बजे मानस भवन शिवपुरी परम पूज्य साध्वी डॉक्टर विश्वेश्वरी देवी संस्था पिका श्री राम कृपा धाम ट्रस्ट हरिद्वार के सानिध्य में किया जाएगा। हनुमान चालीसा पाठ में समस्त नागरिकों से अपील शिष्य एवं भक्त मंडल शिवपुरी द्धारा की गई है।