शिवपुरी। शहर में जहां देखों वहां आवारा मवेशी दिख जाएंगे। इन मवेशियों के कारण आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। लेकिन इन आवारा मवेशियों की सुध लेने वाला कोई नहीं आए। न ही नगर पालिका इस ओर ध्यान दे रही है और न ही गौशाला में गायों को खाने व रखने की जगह है। शहर के व्यस्तम मार्ग कोर्ट रोड पर 24 घंटे आवारा मवेशी बैठे रहते हैं जिस कारण लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
आवारा घूम रहे मवेशी, राहगीर हो रहे घायल / Shivpuri News




