Press "Enter" to skip to content

साहब…! पति करता है शराब पीकर मारपीट, ससुरालीजन नहीं देते समझाईश / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी आफिस में आवेदन देने आई शोभा प्रजापति ने बताया कि वह कैनरा बैंक के पास कोलारस में रहती है। उसकी शादी को 11 साल हो चुके हैं व उसके दो बच्चे भी हैं। शोभा ने बताया कि उसका पति रमेश प्रजापति आए दिन शराब पीकर गाली—गलौंज करता है, मना करने पर मारपीट करने लगते हैं मुझ पर कई आरोप लगाते हैं। वहीं जब इस बात की शिकातय ससुरालियों से करती हूं तो वह भी उसे कुछ नहीं समझाते और जेठ भी गाली—गलौंज करते हैं। शोभा ने बताया कि उसके पति के किसी और से संबंध हैं। शोभा ने बताया कि मारपीट से परेशान होकर वह मायके चली गई थी तो वन स्टाप सेंटर से उनका राजीनामा करवाया गया जिसके बाद पति का कुछ दिन तक तो व्यवहार ठीक रहा लेकिन उसके बाद फिर से मारपीट करने लगे। मामले को लेकर महिला ने एसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!