शिवपुरी। शहर में जहां भी विकास कार्य होते हैं उस विकास कार्य को फिर से अधिकारी पलीता लगा दे देते हैं। मौके पर न तो कोई अधिकारी मॉनिटरिंग करता है और कैसा कार्य किया जा रहा है इसकी भी कोई सुध नहीं ली जाती है। एक तरफ हमारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शहर को सुंदर बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है वहीं दूसरी तरफ अधिकारी उन्हीं के कार्यों में हीला—हवाली कर लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसा लगता है कि आपसी सामंजस्य न होने की वजह से बने हुए काम बिगाड़ने की परंपरा सी कायम हो गई है। यह स्थिति थीम रोड में भी बन रही है। जहां एक तरफ डामरीकरण हो रहा है, तो दूसरी तरफ बनी हुई सड़क खादी जा रही है।
शहर के मध्य बन रही थीम रोड के बीच डिवाइडर वाली जगह पिछले लंबे समय से यूं ही छोड़ दी थी और बमुश्किल दस दिन पहले ही उस जगह डामरीकरण किया गया। सड़क पर डामर होने के बाद लोगों को राहत मिली थी क्योंकि उस गड्ढे में गाड़ी खड़ी करके क्रॉसिंग के लिए इंतजार करना पड़ता थां अभी डामर सड़क का ठीक से उपयोग भी नहीं कर पाए थे कि शनिवार को उस जगह पर सड़क को फिर से खोदकर उसमें लाइट का तार डाला जाने लगा। यानि सड़क पर सुख मिलने से पहले ही उसे फिर से जख्मी किया जाने लगा।






Be First to Comment