Press "Enter" to skip to content

मवेशी भगाने पर देवर ने कर दी भाभी की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के ग्राम नयाखेड़ा में खेत से मवेशी भगाने पर देवर ने भाभी की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

फरियादी अंगूरी बाई पत्नी इमरत लोधी 55 वर्ष निवासी नयाखेड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि बीते रोज वह अपने खेत से मवेशी भगा रही थी इतने में वहां देवर प्रमोदलोधी व धनीराम लोधी आ गए और जमीनी विवाद को लेकर गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो दोनों ने मिलकर मारपीट कर दी जिससे वह चोटिल हो गई। बाद में उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!