Press "Enter" to skip to content

81 प्रतिशत मतदाताओं ने लिखा 15 पार्षदों का भाग्य, फैसला ईवीएम में कैद / Shivpuri News

शिवपुरी।नरवर नप में हाई कोर्ट के फैसले के बाद हुए नप के चुनावों में पूरा चुनाव प्रचार भले ही मंथर गति से होता नजर आया और लोगों में भी उत्साह का खासा माहौल चुनाव को लेकर नहीं दिखा लेकिन रविवार को जब मतदान की बारी आई तो सभी 15 वार्डों के मतदाता बेहद उत्साह के साथ घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचे। नगर परिषद में कुल मतदाताओं के 81.08 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 82.6 प्रतिशत थी तो महिला मतदाताओं की संख्या 79.45 प्रतिशत रही। इस तरह से कुल 8 हजार 423 पुरूष मतदाताओं में से 6 हजार 957 मतदाता मतदान के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंचे तो 7 हजार 849 महिला मतदाताओं में से 6 हजार 236 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कुल 13 हजार 193 मतदाता पार्षदों का भाग्य ईवीएम में कैद करने के लिए मतदान में शामिल हुए। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह रहा है।

सर्वाधिक मतदान, केंद्र क्रमांक 4 पर

 

मतदान के प्रतिशत पर नजर दौड़ाएं तो नगर परिषद में बनाए गए मतदान केंद्रों में मतदान केंद्र क्रमांक 4 पर सर्वाधिक 95.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जबकि मतदान केंद्र क्रमांक 23 पर सबसे कम 70.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। शेष मतदान केंद्रों पर 71 से 95 प्रतिशत तक का मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा और कहीं किसी भी प्रकार कोई झड़प या कोई अन्य अप्रिय घटना नहीं रहीं।

 

घर-घर जाकर मतदाताओं को लाए केंद्र तक

 

आज सुबह से ही सभी वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता मतदाताओं को घर से पोलिंग बूथ तक लाने में तन-मन से जुट गए और मतदान के फायनल रिजल्ट को देख कर यही कहा जा सकता है कि दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता मतदाता को मतदान केंद्र तक लाने में काफी हद तक सफल रहे हैं, क्योंकि नप के चुनावों में मतदाता को घर से निकाल कर मतदान केंद्र तक ले जाना प्रत्याशी और कार्यकर्ता के लिए बड़ी चुनौती होती है।

 

संगीनों के साए में ईवीएम मशीनें

 

प्रशासन ने सभी ईवीएम मशीनों को सीनियर अनुसूचति जाति बालक छात्रावास में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवा दिया है। इन ईवीएम मशीन की सुरक्षा के लिए वहां पर सशस्त्र पुलिस बल के 15 जवान स्थाई रूप से तैनात हैं। इसके अलावा स्थानीय पुलिस का फोर्स भी स्ट्रांग रूम पर सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जा रहा है, ताकि ईवीएम मशीन से किसी भी तरह की छेड़छाड़ न हो सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!