शिवपुरी। बैराड़ थाने में अतुल पुत्र अरविंद धाकड़ 20 वर्ष निवासी मकलीजरा ने शिकायत दर्ज करवाई कि बीते रोज मामा लॉज सोनीपुरा में उसे पुष्पेंद्र धाकड़ ने अपने जन्मदिन पर बुलाया था। जन्मदिन का कार्यक्रम खत्म होने के बाद पुष्पेंद्र धाकड़, दीपसिंह धाकड़ से बोला कि अतुल से मेरा पुराना विवाद है इसको आज पीटना है। जिस पर उक्त तीनों ने एक राय होकर मेरी मारपीट कर दी जिससे शरीर में कई जगह चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच—बचाव कर मेरी जान बचाई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जन्मदिन पर बुलाया और कर दी मारपीट / Shivpuri News




