ट्रेर्रर वसूली : बस को रोककर शराब के लिए मांगे रूपए, नहीं दिए तो ड्रायवर की कर दी मारपीट / Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के फमरीकला व आसपास के बीच एक बस चालक से ट्रेर्रर टैक्स वसूली का माला सामने आया है। यहां फरियादी राजदीप सिंह पुत्र देवेंद्रसंिह परमार 32 वर्ष निवासी केरूआ थाना भितरवार ने बताया कि वह सिंध बस पर ड्रायवरी का काम करता है। यह बस खोड़ से ग्वालियर व ग्वालियर से खोड़ चलती है। बीते रोज वह ग्वालियर से खेाड़ की ओर बस लेकर आ रहा था तभी रात के समय जब बस उमरीकला व आसपास के बीच बने पुल पर पहुंची तो परमाल गुर्जर निवासी नावली, पुष्पेंद्र गुर्जर व गजेंद्र गुर्जर निवासी फमरीकला मजरा मंदिरपुरा मिले और बस को रोककर तीनों ने शराब के लिए 500 रूपए मांगे। जब मैंने पूछा कि किस बात के रूपए दे। इसी बात पर उक्त तीनों लोगों ने मेरी मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट होते देख बचाने आए कंडेक्टर नाथूराम लोधी व क्लीनर आसू शर्मा ने मुझे बचाया। जाते—जाते आरोपित जान से मारने की धमकी दे गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।