Press "Enter" to skip to content

स्वच्छता प्री सर्वे: संभागीय दल ने बाजार और वार्डों का किया निरीक्षण / Shivpuri News

निरीक्षण के दौरान ही दिए कचरा निष्पादन के टिप्स

शिवपुरी। ग्वालियर संभाग नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यपालन यंत्री प्रदीप सिंह जादौन, हरनारायण शर्मा कार्यपालन यंत्री एवं राजीव पाण्डेय सहायक यंत्री आज स्वच्छता सर्वेक्षण के प्री-सर्वे हेतु नगरीय क्षेत्र करैरा पहुंची। सर्वेक्षण दल द्धारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधुसूदन श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता नगर परिषद कर्मचारी के साथ बाजार, वार्डों, ट्रेचिंग ग्राउण्ड एवं सार्वजनिक शौंचालयों, पार्क आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक शौंचालय ठीक पाए गए, एमआरएफ ठीक पाए गए, ट्रेचिंग ग्राउण्ड पर वेहतर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए, वाल पेंटिंग ठीक पाई गई, शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानदारों को डस्टवीन रखने को लेकर जागरूक किया गया। वहीं सफाई व्यवस्था में सुधार संबंधी टिप्स दिए गए।

इसके बाद कार्यालय नगर परिषद करैरा का निरीक्षण किया गया कार्यालय में सफाई संतोषजनक पाई गई कार्यालय के सामने जलावर्धन योजना अंतर्गत पानी की ऑवर हेड टैंक का निर्माण एमपीयूडीसी के द्वारा कराया जा रहा है। ठेकेदार से चर्चा की गई और निर्देश दिये गये कि चेम्बर तीन मीटर के अंतराल से बनाये जायें मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा इस संबंध में पत्र भी प्रेषित किया गया है। निरीक्षण के दौरान नालियों पर चैनल कई स्थानों पर नहीं पाये गये जिन्हें लगाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही मुख्य बाजारों में नालियों की सफाई एवं रात्रिकालीन सफाई की जा रही है। नागरिकों द्वारा बताया गया कोर्ट रोड बाजार में कई स्थानों पर बिल्डिंग मटेरियल देखने में पाया गया जिसको हटाने एवं साफ कराने के निर्देश दिए गए एवं पूरे नगर में इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। जिससे की सर्वेक्षण में निकाय करैरा जिले में अच्छी रेंक प्राप्त कर सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!