Press "Enter" to skip to content

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) की बैठक वार्ड न. 28 में हुई सम्पन्न / Shivpuri News

पं.महावीर उपाध्याय बने अध्यक्ष, सचिव दिनेश शर्मा व पं.महेश शर्मा बने उपाध्यक्ष

शिवपुरीः- संगठित एवं संस्कारिक समाज के निर्माण के साथ सामाजिक कुरितियों को समाप्त करने के उद्देश्य को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) द्वारा प्रत्येक वार्डों में बैठकें आयोजित कर समितियों का निर्माण किया जा रहा है। जिसकों लेकर रविवार को वार्ड 28 इंद्र नगर में ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न हुई।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा एवं महासचिव राजकुमार सड़ैया ने संयुक्त रूप से बताया कि सामाजिक कार्यों में गति लाने एवं संगठित एवं संस्कारिक समाज के निर्माण के साथ कुरितियों को समाप्त करने के उद्वेश्य को लेकर वार्ड नं. 28 इंद्रा नगर के चिंता हरण मंदिर पर ब्राह्मण समाज की बैठक पं. सुनील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भगवाना श्री परशुराम जी एवं संकट मोचन बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर किया गया। बैठक में उपस्थित यशवंत भार्गव द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की जयंती बड़े ही धुमधाम से मनाएं जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सभी विप्र बंधुओं ने अपनी सहमति को व्यक्त किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्वाचन द्वारा वार्ड नं.28 की समिति का गठन किया। आगे की जानकारी में ब्राह्मण महासभा के संतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरगोविन्द शर्मा एवं पवन अवस्थी ने वताया कि वार्ड समिति के कुशल संचालन हेतू संरक्षीय मंडम में पं. महेश तिवारी, आलम चंद्र शर्मा, वालकृष्ण शर्मा को नेत्रत्वकर्ता के रूप में शामिल किया गया है। तथा समिति में वार्ड अध्यक्ष महावीर प्रसाद उपाध्याय, दिनेश शर्मा सचिव, महेश शर्मा उपाध्यक्ष, महामंत्री सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष चन्द्रेश शर्मा, मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा एवं विनोद तिवारी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई। नियुक्त सभी पदाधिकारियों ने विप्र समाज का आभार प्रकट किया है। बैठक का संचालन अरविन्द सरैया द्वारा किया गया। ब्राह्मण समाज की बैठक में प्रमुख रूप से पं. प्रेमशंकर पाराशर, संतोष शर्मा, सचिव महेन्द्र शर्मा, वालकृष्ण शर्मा, देवेन्द्र शर्मा महामंत्री, डाॅ जीपी बिरथरे, ओपी पाण्डेय, प्रदीप शर्मा सुआटौर, अजय भार्गव, महेश शर्मा, देवेन्द्र गौड़, सुरेश भार्गव, जिला उपाध्यक्ष हरगोविन्द शर्मा, ललित आचार्य, अरविन्द सरैया, पवन अवस्थी, संजय भार्गव राष्ट्रीय, राजू शर्मा पिपरघार, यशवंत भार्गव, दीपक शर्मा, प्रमोद कौशल, महेश तिवारी, गुणसागर शर्मा, अनिल शर्मा, कमल तिवारी, अशोक त्यागी, अनिल अवस्थी, आनंद प्रकाश दीक्षित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!