श्री बालाजी धाम मंदिर पर जारी भागवत कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्म उत्सव की सुंदर झांकी
शिवपुरी। श्री बालाजी धाम मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन आचार्य नरोत्तम शास्त्री ने प्रवचन देते हुए कहा कि स्त्री को सदैव अपने पति का कहना मानना चाहिए और जिन स्त्रियों ने अपने पति की अवज्ञा की है उन्हें कष्ट भोगना पड़ता है और इसके शास्त्र संगत कई उदाहरण हमारे सामने हैं उदाहरण देते हुए उन्होंने माता सती के बारे में बताया कि किस तरह भगवान भोलेनाथ के मना किए जाने के बाद भी जब वह अपने पिता दक्ष के यहां यज्ञ में पहुंची तो वहां पर जग हंसाई के बाद उन्हें कैसे मृत्यु को प्राप्त होना पड़ा था अतः उन्होंने कथा भागवत सुनने आए सभी सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि पति और पत्नी का रिश्ता सदैव सुंदरता से परिपूर्ण और विश्वास से भरा होना चाहिए सदैव एक दूसरे को सम्मान देना चाहिए सदैव अपने पति का कहना मानना चाहिए यही सभी के लिए लाभप्रद होता है। उल्लेखनीय है कि श्री बालाजी धाम मंदिर पर दोपहर 2:00 बजे से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन आचार्य नरोत्तम शास्त्री द्वारा किया जा रहा है कथा के चौथे दिन यानी रविवार को श्री कृष्ण जन्म उत्सव झांकी की तैयारियां कर ली गई हैं।






Be First to Comment