शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस को आज एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। यह पुलिस ने बीते रोज एक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के कार से ₹500000 रूपए चुराकर भागने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस ने महज 48 घंटों के अंदर ही मामले का खुलासा कर आरोपित को पकड़ लिया।
जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी सुनील खमरिया ने बताया कि दिनांक 2 मार्च को सुबह के समय गुरुद्वारे के पास ट्रांसपोर्ट व्यवसाई राकेश गुप्ता अपनी कार से जा रहे थे तभी एक व्यक्ति आया और उसने कहा कि आपकी गाड़ी से ऑयल लिख कर रहा है यह सुनकर राकेश गुप्ता कार से नीचे उतरे और गाड़ी का बोनट खोला जब ऑयल लीक होता ना दिखा तो उन्होंने बोनट बंद कर कार में बैठे। यहां उन्होंने देखा कि कार में रखा ₹500000 लाख रूपयों से भरा बैग गायब है। यह देखकर उनके होश उड़ गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश सिंह चंदेल ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कहीं जिसके बाद पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए यह एक दिल्ली पासिंग कार बलेनो जोकि नीले कलर की थी संदिग्ध लगी इस कार में चार पांच लोग संदिग्ध अवस्था में घटनास्थल के आसपास देखे गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश की गई जिसकी सूचना दिल्ली में होने की मिली सूचना पर दीपक पलिया, देवेंद्र, नरेश यादव, भूपेंद्र यादव तुरंत दिल्ली रवाना हुए यह दबिश देकर आरोपित अविनाश मद्रासी पुत्र कामराज मद्रासी 20 वर्ष निवासी मदन गिरी थाना अंबेडकर नगर को गिरफ्तार कर चोरी में प्रयुक्त कार नगद ₹300000 बरामद किए। घटना में अन्य चार आरोपित अजय मद्रासी, राजा नायडू, रौनक मद्रासी, रमेश मद्रासी निवासी दिल्ली भी शामिल होना पाए गए थे जो अभी फरार चल रहे हैं।
सीसीटीवी फुटेज अपराधियों को पकड़वाने में हो रहे कारगर
यह बता दें कि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं। सीसीटीव्ही कैमरों की वजह से पुलिस को अपराधियो तक पहुंचने में काफी मदद मिलती है। इसी का परिणाम है कि शहर सहित अंचल में हुई चोरियों का पुलिस ने जल्द पता कर खुलासा किया।






Be First to Comment