शिवपुरी। खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपुर से है। जहां एक बर्खास्त जेल प्रहरी का शव उसके घर में पड़ा हुआ
मिला है।
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पुत्र हरिराम धाकड़ उम्र 32 साल का शव उसके घर में पड़ा हुआ मिला। मृतक के सिर के पीछे से चोट का निशान है। जिससे खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताना होगा कि मृतक जेल प्रहरी के पद पर पदस्थ था ,और नौकरी से सस्पेंड चल रहा था ,बताया जा रहा हैं कि मृतक घर में गिर गया था जिसके कारण उसके सिर में चोट लग गई ,जिसके कारण उसकी मौत होने मानी जा रहीं हैं बाकी खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा






Be First to Comment