शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खैरोना में ट्रेक्टर को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
फरियादी बलवीर पुत्र मानसिंह रावत 38 वर्ष निवासी ग्राम खैरोना थाना तेंदुआ ने बताया कि मेरा बड़ा भाई धारन रावत ट्रेक्टर मांगकर गल्ला बेचने कोलारस गया था जो समय पर वापस नहीं आया। रात करीबन 11:30 बजे के समय जब घर के बाहर बाखर में था तभी धारन रावत ट्रेक्टर लेकर आया। जब इतनी रात में आने का कारण पूछा तो वह गाली—गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो मेरी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment