Press "Enter" to skip to content

बाइक सवार ने मारी टक्कर, घर शिकायत करने पहुंचे तो माता—पिता ने दी जान से मारने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बाचरौन चौराहे पर एक बाइक सवार में तेज रफ्तार बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला आरोपित उसी के मोहल्ले में रहता था। जिस पर जब घायल बाइक चालक अपनी पत्नी के साथ उक्त युवक के घर गया तो उसके माता—पिता ने गाली—गलौंज कर जान से मारने की धमकी दी।

 

फरियादी मुकुंदा पुत्र भागीरथ जाटव 46 वर्ष निवासी ग्राम बाचरौन ने बताया कि गुरूवार—शुक्रवार की रात 1:30 बजे वह अपने गांव बदरवास से घर नर्सरी मोहल्ला जा रहा था। जैसे ही बाचरौन चौराहा आया तो सामने से नरेंद्र पुत्र प्रमोद जाटव निवासी नर्सरी मोहल्ला ने बाइक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मेरी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मैं जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। घटना के बाद नरेंद्र अपनी बाइक लेकर भाग गया। जैसे—तैसे मैं अपने घर आया और पत्नी को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद हम नरेंद्र के घर गए और उसके पिता प्रमोद जाटव व मां कुसुमा जाटव से शिकायत की तो उन्होंने गाली—गलौंज की और कहा कि यदि बेटे की शिकायत की तो जान से मार दूंगा। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!