Press "Enter" to skip to content

कोलारस में उपज बेचकर जा रहे किसान से लूट, पीछा किया तो झोंक दिया फायर / Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत गोरा टीला के बीच बाइक सवार चार बदमाशों ने किसान के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय किसान ने बदमाशों के चेहरे देख लिए थे। वहीं बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश फायर करते हुए फरार हो गए।

फरियादी बलवीर पुत्र बाबूलाल परिहार उम्र 59 साल नि. सुनाज ने मय हमराही हरवीर पुत्र बादाम आदिवासी उम्र 20 साल नि0 ग्राम गोरा के उपस्थित थाना आकर जुबानी रिपोर्ट की कि कल

फरियादी बलवीर पुत्र बाबूलाल परिहार 59 वर्ष निवासी सुनाज ने बताया कि 3 मार्च को वह टैक्टर ट्राली में सरसों भरकर कोलारस मंडी में बेचने के लिए आया था। उसके साथ लड़का राजाराम भी था। सरसों मंडी में बेचकर राजाराम ट्रैक्टर ले कर निकल गया था। मै पीछे से अपने घर बाइक से सुनाज जा रहा था। सरसों के बेचने के कुल 32000 रुपए थैले में रखे थे। थैले में आधार कार्ड एवं एस.बी.आई बैंक की पास बुक व छोटा मोबाईल रखा हुआ था। शाम 7.30 बजे जैसे ही ग्राम गोरा टीला के बीच सिद्धन के स्थान के पास रोङ पर पहुंचा तो पीछे एक बाइक आई जिस पर 4 लोग बैठे थे। सभी 25 से 30 साल तक की उम्र के बदमाश लग रहे थे। बदमाशों ने कट मारकर अपनी बाइक मेरी बाइक के आगे लगा दी और एक बदमाश ने मेरे कनपटी से कट्टा लगा दिया और दूसरे बदमाश ने मेरा बैग छुड़ा लिया। इतने में सामने से डम्फर आ गया जिसकी लाईट से बदमाशों की शक्ल देख ली। डम्फर आता देख चारों बदमाश बाक से गोरा तरफ भाग गए। उसी समय टीला तरफ से प्रताप गुर्जर निवासी गोरा आ रहा था। जब उसे घटना के बारे में बताया तो उसने अपने भाई मंगल सिंह को फोन लगाया और बदमाशों को रोकने के लिए कहा। मैं व प्रताप सिंह बाइक से गोरा तरफ बदमाशों का पीछा करते हुए आए। मंगल सिंह ने रणधीर गुर्जर, माखन आदिवासी और हरवीर सभी को बताया की बदमाश बाइक से लूट करके भागते हुए आ रहे है उन्हे रोको। तो रोङ पर खङे ही हुए थे कि बदमाशों की बाइक तेज रफ्तार में निकली और एक बदमाश ने कट्टे से हवाई फयर कर दिया। देखा तो हरवीर के सिर मे बाई तरफ खून निकलता हुआ दिखा। तब मै घायल अवस्था में हरवीर को लेकर उपचार कराने के लिए अस्पताल ले गया। वहां से बाद उपचार कराने के बाद थाने आया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!