शिवपुरी। एसपी को दिए आवेदन में कांताबाई पत्नी सीता राम लोधी निवासी बुरहानपुर थाना भैंती ने बताया कि उसकी भूमि ग्राम बुरहानपुर थाना भौती में है। वह कृषि कार्य कर अपने परिवार का जीवन यापन करती है वर्तमान में उसकी जमीन पर फसल खड़ी हुई है। 3 मार्च को शाम के समय गौरी शंकर, हनुमान, पुष्पेंद्र, दीपक एक साथ होकर खेत पर आए और गाली गलौज कर धमकी दी कि तुम्हारे खेत में आग लगा देंगे हमें जहां जमीन चाहे तो भेज दो नहीं तो जबरन कब्जा कर लेंगे। जब मैंने इस बात का विरोध किया तो गौरी शंकर द्वारा मेरे सर पर कट्टा अड़ा दिया गया और कहा कि सीधी तरह मान जाओ मामले को लेकर मैंने बहुत ही थाने में शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई मामले में कार्रवाई कि जाकर फिर दर्ज किया जाए।
जमीन को जबरन हथियाना चाहते हैं दबंग, मना किया तो कट्टा अड़ाकर दी जान से मारने की धमकी / Shivpuri News




