शिवपुरी। आज के समय में केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। भाजपा के कुछ लोग जो गोडसे की तारीफ करते हैं। हमें यह बात स्पष्ट करनी होगी कि जो गोडसे के भक्त है वह देशद्रोही है और जो गांधी जी के भक्त है वह सच्चे देशभक्त है। यह बात शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के पुत्र व कांग्रेस नेता जयवर्धने ने अपने एक दिवसीय शिवपुरी दौरे के दौरान गांधी सेवा आश्रम में कही।
जयवर्धने सिंह नरवर में हो रहे नगरीय निकाय के चुनाव में प्रचार—प्रसार करने आए हुए थे। इस दौरान वह शिवपुरी से होकर गुजरे तो कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जयवर्धने गांधी सेवा आश्रम गए और उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बातचीत की। जयवर्धने ने नरवर निकाय चुनाव के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि भाजपा की रीति और नीतियों से आमजन परेशान है। जिस तरह से दो साल पहले विधानसभा के उपचुनाव हुए थे उसमें कांग्रेस जीतकर आई थी और उन्हें विश्वास है कि इस बार के नरवर नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इतिहासिक जीत प्राप्त होगी।
उत्तर प्रदेश के चुनाव के बारे में बोलते हुए जयवर्धने ने कहा कि हमें विश्वास है कि जो माहौल अभी उप्र में है जो वर्तमान में भाजपा की सरकार है आज के समय में जनता का मन भाजपा सरकार के खिलाफ है। भाजपा के शासन काल में जो महंगाई हो गई है उससे आमजन परेशान है। प्रचार—प्रसार के दौरान हमने उप्र में देखा है कि जो लोकप्रियता प्रियंका गांधी है उसे हमें विश्वास है कि जब काउंटिंग होगी तो कांग्रेस पार्टी को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
यूक्रेन में फसे भारतीयों के बारे में बोलते हुए जयवर्धने ने कहा कि अभी जो कुछ यूक्रेन में हो रहा है बहुत दुखद है। 23 हजार भारतीय छात्र अभी भी यूक्रेन में फसे हुए हैं। अभी तक 1500 छात्रों को निकाला गया है। जो लोग शेष रह गए हैं वह भी जल्द वापस आ जाएंगे। जयवर्धने ने कहा कि अब तक सत्ता के जो मंत्री विदेश गए हैं वो रोमेनिया व हंगरी गए हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया जो छात्र यूक्रेन में फसे है एक अलग से डेलीगेशन बनाकर वहां भेजा जाए क्योंकि जो छात्र वहां फसे हुए हैं उन तक अभी कोई नहीं पहुंचा है।






Be First to Comment