Press "Enter" to skip to content

डीजीएम ने खुद कार ड्राइव कर 42 साल की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त सहकर्मी को दी विदाई / Shivpuri News

शिवपुरी। विद्युत मंडल में 42 साल की लंबी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए सीनियर लाइन इंस्पेक्टर कृष्ण कांत शुक्ला का विदाई समारोह आयोजित हुआ। उन्हें बिजली कम्पनी के सहकर्मियों सहित प्रशासनिक स्टाफ ने अनूठे अंदाज में विदा किया।

 

बाणगंगा मुख्य कार्यालय पर के के शुक्ला के दीर्घकालिक कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मेंं डीजीएम रीतेश श्रीवास्तव, पंकज यादव,गोपाल शरण, प्रबंधक बीसी अग्रवाल,रवि तिवारी, जेएम श्रीवास्तव आदि सहित विभागीय सहयोगी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त हुए केके शुक्ला ने अपने उद्बोधन में सभी सहकर्मियों को सेवाकाल के दौरान दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।और कहा कि परिवार से अधिक समय मैंने आप सभी सहकर्मियों के बीच बिताया है।

 

औपचारिक रूप से मुझे इस परिवार का साथ भले ही छोडऩा पड़ रहा हो लेकिन सबके साथ बिताए इन पलों को कभी मन से नहीं छोड़ पाऊंगा। इस दौरान उनकी आंखें छलक आई। अपने मातहत कर्मचारी के के शुक्ला को सेवाकाल पूर्ण करने पर बिजली कम्पनी के डीजीएम पंकज यादव ने खुद कार ड्राइव कर उनके घर तक विदा किया। कार को फूलों से सजाया गया था। इस दौरान अन्य अधिकारी कर्मचारी भी वाहनों के काफिले के साथ श्री शुक्ला को उनके चित्रा नगर निवास स्थान छोडऩे पहुंचे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!